मीरजापुर: दहेज हत्या का आरोपित देवर हुआ गिरफ्तार

डे नाईट न्यूज़ कछवां क्षेत्र के भैंसा गांव में हुई कृति दूबे दहेज उत्पीड़न से आत्म हत्या का तीसरा आरोपी देवर बृजेश दूबे को पुलिस ने उसके घर से दबोच जेल भेज दिया। वही पति योगेश दूबे और सास सुषमा दूबे को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जानकारी के अनुसार बीते 4 फरवरी को कृति दुबे पत्नी योगेश दुबे के हत्या करने संबंधी सूचना मृतका के पिता बचानू पाठक ने पुत्री के आवास भैंसा गांव से पुलिस को दिया था।

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। जोकि मामला संदिग्ध लग रहा था। जिसकी सूचना थानाप्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने उच्चाधिकारियों को दिया। जहां मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने मुआयना कर बारिकी से जांच किया।

जिसके पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही मृतका के पिता के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न मामले में पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और सास को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। वही देवर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जहां भैंसा चौकी इंचार्ज अमरनाथ यादव और मुख्य आरक्षी मनोज कुमार राय ने रविवार को फरार चल रहे आरोपी देवर बृजेश दुबे को उसके घर भैंसा से दबोच लिया और विभिन्न धाराओं में पहले से ही पंजीकृत मुकदमा के तहत जेल भेज दिया।

Back to top button