मीरजापुर: भोलानाथ कुशवाहा को प्रयागराज का ‘कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान’

डे नाईट न्यूज़ जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को प्रयागराज का ‘कन्हैयालाल स्मृति सम्मान 2023 ‘ प्रदान किया जाएगा। शहर समता समाचार पत्र की ओर से दिये जाने वाले इस सम्मान के संयोजक एवं संपादक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार हिंदी की अलग-अलग विधाओं उपन्यास,कहानी,नाटक,

आलोचना और काव्य के क्षेत्र में लेखन करने वाले जिन उत्कृष्ट रचनाकारों की कृतियों को चुना गया है उनमें नाट्यकृति के लिए भोलानाथ कुशवाहा का नाटक ‘ईशा’ भी है। यह सम्मान प्रयागराज में आयोजित एक विशेष साहित्यिक समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान विभिन्न विधाओं में जिन  रचनाकारों को दिया जाएगा वे हैं,उपन्यास कॄति ‘ताजमहल के आंसू’ के लिए डॉ सुनील विक्रम सिंह,कहानी कृति ‘रुका न पंछी पिंजरे में’ के लिए डॉ चुम्मन प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ आदित्य अभिनव, आलोचना कृति ‘समकालीन कहानीकार’ के लिए डॉ अरुण कुमार मिश्र, काव्य कृति ‘विमुक्त वर्णिका’ के लिए सीमा सक्सेना एवं नाटक कृति ‘ईशा’ के लिए भोलानाथ कुशवाहा।

Back to top button