मेरठ: फरवरी के महीने में सड़कों पर सुबह कोहरा देखकर लोग हैरान

डे नाईट न्यूज़ मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। फरवरी में मार्च जैसा तापमान होने के बाद भी रविवार तड़के कोहरा लौट आया। कोहरे की धुंध के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों को लाइटें जलाकर हाईवे पर चलना पड़ा। धूप खिलने के बाद लगभग आठ बजे कोहरा छंटा।

कोहरे की चादर से ढका शहर
रविवार की तड़के लोग जागे तो शहर कोहरे के चादर से ढका था। कोहरे में लोग मार्निंग वाक करने के लिए निकले। मौसम में ठंड का भी अहसास हुआ।

कोहरे की धुंध इतनी अधिक थी, कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालक लाइटें जलाकर आगे बढ़े। सुबह साढ़े छह बजे अचानक से कोहरा बढ़ गया। इसके बाद सुबह सात बजे सूरज दिखाई दिया।

साढ़े सात बजे सूरज पूरा दिखाई दिया तो कोहरा छंटना शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक धुंध छंट गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

अचानक से गर्मी बढऩे से परिवर्तन
बुलंदशहर के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसमविद् रामानंद पटेल का कहना है कि शनिवार की सुबह मौसम में बदलाव हुआ। कोहरा भी आया। अचानक से गर्मी बढऩे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ है और कोहरा आया है। उधर, मौसम में अचानक से गर्मी बढऩे के कारण गेहूं उत्पादक किसान भी परेशान हैं।

सबदलपुर निवासी गेहूं उत्पादक किसान वीरेंद्र उर्फ लाला का कहना है कि गर्मी ऐसे ही बढ़ी तो बारिश हो सकती है। इस मौसम की बारिश भारी नुकसान करेगी। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया का कहना है कि फरवरी माह में मार्च जैसा तापमान चिंताजनक है। गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

Back to top button