शारदा नारायण हास्पिटल में मनाई गई चंद्रशेखर जी की जयंती


मऊ : सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण आयाम स्थापित करने वाले चंद्रशेखर जी का व्यक्तित्व जादुई था। अपनी कार्यप्रणाली, ओजस्वी वक्तव्य एवं सांगठनिक क्षमता के कारण वह लोगों का मन मोह लेते थे। राजनीति में अपने के साथ विरोधियों के बीच भी बड़ा सम्मान था। बलिया से निकलकर देश की राजनीति में स्थापित होने के बीच उन्होंने पूरे देश की पदयात्रा किया। अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से वह सदा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। उनके पैतृक गांव में निर्मित उनके सपनों के चिकित्सालय को नई उंचाई तक ले जाने के लिए शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट प्रतिबद्व है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार बुधवार कोक्षव्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 97वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रहे थे। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉ रुपेश के सिंह, डॉ राहुल गुप्ता, पुरुषार्थ सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान 67 लोगों के शुगर व ब्लडप्रेशर की निःशुल्क जांचकर दवाओं का वितरण किया गया।

Back to top button