सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने किया हृदय रोग जाँच शिविर का आयोजन

प्रयागराज  : आज सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा मेट्रो केयर पैथ लैब की डॉ आशा श्रीवास्तव तथा दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल से आये हृदय रोग विशेषज्ञ की टीम द्वारा हृदय की मुफ्त जांच का शिविर लगाया गया। जिसमें मैनेजर आलोक मिश्रा एवं असिस्टेंट मैनेजर रजनीश चतुर्वेदी की देख रेख में हृदय से संबंधित सभी रोगों की जाँच एवं निदान किया गया।

इस मुफ्त जांच शिविर में क्षेत्र के ही नहीं प्रयागराज मंडल के आसपास के लोगों ने मुफ्त जांच का लाभ लिया। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने स्वयं की जांच कर कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात महामंत्री स्वाती निरखी ने हृदय को शरीर का सबसे कीमती अंग बताते हुए स्वस्थ रखने का संदेश दिया। जांच शिविर में क्षेत्रीय पार्षद पंकज जायसवाल ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने भी आगे अपने युवा साथियों के साथ ब्लड डोनेशन और मेडिकल कैम्प लगाने का प्रण लिया एवं अनेक लोगों को जांच करने के लिए उत्साहित किया। मुफ्त जांच शिविर में लगभग 200 लोगों ने जांच का लाभ लिया इनमें से करीब 100 लोगों ने ईसीजी करवाया तथा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जाँच कराई। दिल्ली से आए डॉक्टर संदीप मिश्रा ने लोगों को भरपूर चिकित्सा एवं परामर्श प्रदान किया।

इस जाँच शिविर में कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पार्षद रुद्रसेन जायसवाल ने सहयोग किया। समाजसेवी टी एन जायसवाल,  कमल वैश्य, अंकित अग्रवाल, मुकेश, राजकुमार जायसवाल, मनोज मल्होत्रा, मुकुल, जे एस बिरदी, राजेश कुमार गुप्ता, आयुष मिश्रा, शुभम सिंह, शिवि ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, ऋषभ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back to top button