चुनाव को लेकर महिला मोर्चा ने भरी हुंकार

प्रयागराज : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा फुल फॉर्म में आ चुका है। मोर्चा द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है और अब खास रणनीतियों के तहत मोर्चा कार्यकत्रियां चुनावी क्षेत्र में उतरने की तैयारी में हैं।

 इसी को लेकर बुधवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा बैठक आहूत की गई। बैठक में बतौर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने फूलपुर एवं इलाहाबाद लोकसभा सीट पर पार्टी की ओर से घोषित किए गए दोनों प्रत्याशियों प्रवीण पटेल व नीरज त्रिपाठी के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वाहन किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति को जो सम्मान दिया है वो आज तक किसी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं दिया। 

बैठक में फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रवीण पटेल की धर्मपत्नी गोल्डी पटेल एवं इलाहाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की धर्मपत्नी कविता यादव त्रिपाठी भी मौजूद थीं। बैठक में महिला मोर्चा की महानगर, प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले की पदाधिकारी एवं सभी 15 मंडल अध्यक्ष तथा उनकी टीम उपस्थिति थी। 

बैठक के दौरान विधानसभा स्तर पर जनसंपर्क कर मोदी के विकसित भारत के विजन की जानकारी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया बैठक का संचालन महामंत्री रीता सिंह ने किया। इस दौरान शशि वाष्णेय, वन्दना सिंह, लक्ष्मी विजय, शिखा रस्तोगी,  , अर्चना शुक्ला, सविता मिश्रा, आभा सिंह, प्रेमलता, रीता वर्मा, नीलम त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष प्रिया कैथवास, स्वरिका भारद्वाज, कंचन लता, विनीत गुप्ता,सीमा श्रीवास्तव, काजल पटेल सोनी लखवानी सरोज रंजन विशाखा मिश्रा , सविता मिश्रा, संगीता पटेल, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Back to top button