सम्मान: कंटेंट क्रिएटर जान्हवी को पीएम मोदी ने किया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित

जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन श्रेणी में पुरस्कार मिला

प्रयागराज : अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में प्रयागराज के बेटी रचनाकार जान्हवी सिंह को सम्मानित किया। जैसे ही जान्हवीं सिंह ने सम्मान के संकेत के रूप में प्रधानमंत्री के पैर छुए, प्रधानमंत्री ने भी सिंह के पैर छूकर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जो देश के नेता की ओर से एक महत्वपूर्ण संकेत था।

जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन श्रेणी में पुरस्कार मिला।

पीएम से पुरस्कार प्राप्त करते हुए जान्हवी सिंह ने कहा भारत एक खूबसूरत देश है और इसकी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी हर चीज सुंदर है। मेरा एकमात्र प्रयास इस विरासत को आगे लाना और साड़ियों जैसे फैशन के माध्यम से भारत की जड़ों को याद रखना है।

प्रयागराज के प्रीतमनगर निवासी 

जानवी सिंह शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री, मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह की  भतीजी है। धनंजय सिंह ने बताया कि इनके पिता विनोद सिंह पटेल पेशे से व्यापारी है, माता राखी सिंह ग्रहणी है, जाहन्वी ने 10वीं एयर फोर्स स्कूल बमरोली से व 12वीं  संस्कार इंटरनेशनल स्कूल से पास किया। बारहवीं के बाद कुछ अगल करने के चाह में जान्हवी ने शिक्षा रूप करके कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करने लगी, जानवी का एक अपना यूट्यूब चैनल है, इंस्टाग्राम पर इनके लगभग 5 लाख फॉलोअर है। 

 व्यापारियों ने जान्हवी के साथ ही पिता विनोद सिंह बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह , धनजंय सिंह, राजेश गुप्ता ,अतुल केसरवानी, सुरेश गुप्ता , धर्मेंद्र द्विवेदी, नरेंद्र खेड़ा, रामलोचन, सोनू साहू, ज्ञान केसरवानी, मंजीत कुशवाहा, सुनील केसरवानी, दिलजीत सिंह,अतिन गुप्ता,रतन अग्रवाल,पप्पू कलश, फय्याज अहमद, सुमन कपूर, योगेन्द्र कुशवाहा, हिमांशु निक्की गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Back to top button