शिवरात्रि पर्व पर निकली शोभा यात्राओं का ठंडाई प्रसाद से स्वागत

 प्रयागराज : अरूण केसरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल एवं अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज ने जॉन्सेनगंज पर विराजमान पूज्यनीय बाबा श्री दरवेश्वर नाथ महादेव का विशेष ठंडाई प्रसाद नक्खास कोहना पर सार्वजनिक रूप से उपस्थित लोगों को और शिव बारात शोभा यात्रा में सम्मिलित भक्तजनों को वितरित किया।

इस अवसर पर जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, दिगम्बर त्रिपाठी, गौरी शंकर, पार्षद नेम यादव, राजेश केसरवानी, अनूप केसरवानी, मनोज केसरवानी, महेंद्र चौरसिया, टीनू रावत, अजय चौरसिया, अपराध निरोधक के सचिव संतोष सक्सेना, लक्ष्मीकांत शर्मा, राकेश केसरवानी, राजकिशोर अग्रहरि, ओमप्रकाश अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, अनिकेत केसरवानी, मोनू केसरवानी, रोहित चौरसिया, संस्कार केसरवानी, एवं मीडिया प्रभारी प्रयाग व्यापार मंडल मोहम्मद अकरम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button