तारा सिंह चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष,आई.सी.डी.एस.एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

गाजीपुर।आई. सी.डी.एस.सुपरवाइजर्स एसोसिएशन गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव शहर स्तिथ एक निजी रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ।जिसमें पदाधारियो का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला उपस्तिथ थी।निर्वाचित पदाधिकारियों को आई सी डी एस सुपरवाइजर्स एसोसिएशन जनपद शाखा की वाराणसी की जिलाध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष गीतांजलि राना के द्वारा शपथ दिलाई गई।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में तारा सिंह जिलाध्यक्ष,रीता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कंचनलता यादव उपाध्यक्ष,सायरा परवीन जिलासचिव,संध्या सिंह संगठन मंत्री,रमापति गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई।
द्विवार्षिक अधिवेशन के इस अवसर पर जनपद की समस्त मुख्यसेविकाएं जिसमे बिंदा मौर्या,भाग्यमती जायसवाल,मंशा श्रीवास्तव,मंजू सिंह,रंजू द्विवेदी,बिंदु देवी,तारा पाठक,सुधरी देवी,संध्या सिंह,सुशीला देवी,निर्मला देवी आदि लोग मौजूद रही।

Back to top button