मथुरा: ग्राम पंचायतों के कर्मचारी बोले ग्राम प्रधानों पर भी हो कार्यवाही, समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए राजीव भवन पर किया प्रदर्शन

डे नाईट न्यूज़ ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने गुरुवार को राजीव भवन पर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों का मुद्दा उठाया है। साप्ताहिक तथा जिला स्तरीय बैठकों में भी उच्चाधिकारियों को समस्याओं से आगत कराया जाता रहा है। हमारी किसी भी समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया। जिससे ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि हमें दूसरे विभागों के कार्यों में लगाया जाता है।

पूर्ण मनोयोग से काम करने के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने की बात कह कर हमारे ऊपर निलंबन जेैसी कार्यवाही की जाती हैं। निराश्रित गोवंश की समस्या से निपटने के लिए अस्थायी गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। गोवंश के भरण पोषण के लिए 30 रुपये प्रति गोवंश धनराशि तय की गई है। समय से मांग पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद भी कई महीनों बाद यह धनराशि मिलती है। छोटी ग्राम पंचायतों में इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाए, तभी अस्थाई गोशालाओं का संचालन संभव है। ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में हमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती दी जाती है।

मांग की गई कि निलंबन की कार्यवाही विभागीय जांच के बाद ही की जाए। सचिव के साथ साथ ग्राम प्रधान पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए। ग्राम पंचायत सचिवों ने मांग की कि हमारे उपर अनैतिक बदाव बनाकर वसूली की जाती है। इस पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राजबहादुर सिंह, कृष्ण मुरारी, लाल सिंह, चोखेलाल, ब्रज मोहन, इश्वर अवतार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, आस्था केसरवानी, दीपक श्रीवास्तव, आशीष यादव, शशांक शेखर, आकाश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, तरूण वर्मा आदि मौजूद रहे।

Back to top button