फिल्म कांतारा का बनेगा प्रीक्वल, ऋ षभ शेट्टी ने खुद किया ऐलान

डे नाईट न्यूज़ ऋ षभ शेट्टी की फिल्म कंतारा साल 2022 में काफी चर्चा में रही थी। पहले इस फिल्म ने साउथ में धमाल मचाया और फिर हिंदी में रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने खूब कमाई की। ऋ षभ शेट्टी की इस फिल्म की बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स ने काफी तारीफ की है। फिल्म को रिलीज हुए अब 100 दिन पूरे हो गए है। इसके बाद अब ये फिल्म फिर से चर्चा में आ गई है। मेकर्स इस फिल्म के हिट होने के बाद अब कंतारा के प्रीक्वल को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

साउथ की साल 2022 में काफी चर्चा में रहने वाली फिल्म कंतारा के रिलीज होने के बाद से ही फैंस को इस मूवी के दूसरे पार्ट का इंतजार था। अब फिल्म की रिलीज के 100 दिन पूरे होने के बाद मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक इवेंट के दौरान ऋ षभ शेट्टी बताया कि जो आप लोगों ने देखा वो फिल्म कंतारा का दूसरा भाग था।

इस फिल्म का पहला साल 2024 में यानी अगले साल रिलीज होगा। उन्होंने बताया कि इसके बारे में उन्होंने तब सोचा जब वो फिल्म कंतारा की शूटिंग कर रहे थे। इस इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Back to top button