बस्ती: दलित उत्पीड़न के पीड़ितों को मिलेगी 1.33 करोड़, 171 पीड़ितो के खातें में सीधे भेजी जायेगी धनराशि

डे नाईट न्यूज़ दलितों के दर्द पर मुआवजे का मरहम लगाने का प्रयास समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया है।  दलित उत्पीड़न के मामले में मिलने वाली मुआवजा राशि एक करोड़ 33 लाख 31 हजार 250 रूपये जारी कर दिया है। जल्द ही 171 पीड़ितों के खाते में डीबीटी के माध्यम के ट्रांसफर कर दिया जायेगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिले में अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को राहत राशि के लिए अलग-अलग से मापदंड बनाए गए हैं।

इसके अनुसार अब अखाद्य या घृणाजनक पदार्थ पीना या खाने के मामले में पीड़ित व्यक्ति को, सदोष भूमि अभियोग में लेना या उस पर कृषि करने के मामले में,बंधुआ मजदूरी के मामले में और मतदान से रोकने आदि उत्पीड़न की घटनाओं में मुआवजे की धनराशि पुलिस की चार्जसीट दाखिल करने के बाद दी जाती है। इसके साथ महिला उत्पीड़न के मामले में तीन लाख तक लाख सहायताऔर चिकित्सा दी जाती है। जबरन पलायन कराने या परिवार के मुखिया के हत्या हो जाने के मामले में भी सरकार की ओर राहत प्रदान कर दलितों के दर्द पर मरहम लगाने का प्रयास किया जाता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि 178 पीड़ितों में से 171 के खातें में 1.33 करोड़ रूपये जल्द ही ट्रांसफर हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सात लोगों के एकाउंट पीएफएमएस से रिजेक्ट हो गया है, इनके भी खाते में मुआवजे की धनराशि खाते को दुरूस्त करा कर भेज दिया जायेगा।

Back to top button