फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! मेकर्स ने फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: 2 के रिलीज डेट का किया ऐलान

डे नाईट न्यूज़ साल 2022 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के फैंस के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने फिल्म के सीच्ल यानी पोन्नियिन सेल्वन: 2 के रिलीज डेट के साथ ही इसे आइमैक्स के पर्दे पर दिखाने का ऐलान कर दिया है। लाइका प्रोडक्शंस ने घोषणा की है कि साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेल्वन: 2 दुनियाभर में 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसी के साथ आइमैक्स स्क्रीन पर फिल्म को रिलीज किए जाने की भी घोषणा की गई है। साल 2022 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन: 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 496 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। फिल्म में चियान विक्रम के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्ति, तृष्णा और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पोन्नियिन सेल्वन देश में सबसे अधिक समय तक राज करने वाले महान चोल साम्राज्य की कहानी है। सीच्ल फिल्म में सम्राट राजा चोल की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। राजा चोल अपने समय में दक्षिण में सबसे शक्तिशाली राजा थे। उन्हें दक्षिण पूर्व एशिया और हिंद महासागर में अपना वर्चस्व बनान के लिए याद किया जाता है।

पोन्नियिन सेलवन: 2 का डायरेक्शन भी मणिरत्नम ही कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर लाइका प्रोडक्शंस काफी एक्साइटेड है। बीते कुछ समय में इस प्रोडक्शन हाउस ने तमिल सिनेमा को पोन्नियिन सेल्वन: 1 के साथ ही रोबोट और 2.0 जैसी दमदार फिल्में दी हैं।

पोन्नियिन सेल्वन: 2 की रिलीज के बारे में बात करते हुए आईमैक्स एंटरटेनमेंट के प्रेसिडेंट मेगन कॉलिगन कहते हैं, आईमैक्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक का अपना बेहतरीन साल लेकर आ रहा है। हम पोन्नियिन सेल्ववन के लार्जर दैन लाइफ क्रिएशन को लेकर एक्साइटेड हैं। इस महाकाव्य की ऐतिहासिक सेटिंग को आईमैक्स के बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों को अलग अनुभव देगा।

पोन्नियिन सेल्वन: 2 के टिकटों की एडवांस बुकिंग अप्रैल 2023 में शुरू हो जाएंगी। देसी बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियिन सेल्वन: 1 ने 266.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें सबसे अधिक कमाई तमिल वर्जन में हुई थी। हालांकि, हिंदी वर्जन में यह फिल्म बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर पाई और 23 करोड़ रुपये के करीब कमाई पर सिमटकर रह गई थी।

Back to top button