प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अशोक कुमार बने अध्यक्ष और नितिन शर्मा महासचिव, शेष पदों पर मतगणना जारी

डे नाईट न्यूज़ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार तिवारी को 312 मतों से पराजित किया महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने विजय हासिल की है। महासचिव पद पर विक्रांत पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं। बाकी पदों की मतगणना जारी है। कल बुधवार तक सारे पदों का परिणाम आने की संभावना है।

अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह को कुल 2710 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 312 मतों से पराजित किया। श्री तिवारी को 2398 मत हासिल हुए। तीसरे स्थान पर रहे इंद्र कुमार चतुर्वेदी को 998 वोट ही प्राप्त हो सके।

महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रांत पांडेय को 367 मतों से मात दी। नितिन शर्मा को 1695 में मत, विक्रांत पांडे को 1338 मत और तीसरे स्थान पर रहे अखिलेश कुमार शर्मा को 1311 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव महिला पदों की मतगणना जारी है। शेष पदों की गणना भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं‌ दी हैं। अध्यक्ष व महासचिव पद पर विजयी अशोक सिंह व नितिम शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अध्यक्ष पद पर मिले मत

अशोक सिंह-2710

अनिल तिवारी-2398

आई के चतुर्वेदी-996

चंद्र प्रकाश उपाध्याय-663

राम औतार वर्मा-243

दिव्य शंकर मिश्रा-134

अविनाश चंद्र तिवारी-124

अतुल कुमार पांडेय-60

इनवैलिड-16

ब्लैंक-12

महासचिव

नितिन शर्मा-1695

विक्रांत पांडेय-1338

अखिलेश कुमार शर्मा-1311

शशि प्रकाश सिंह-709

राम साहब यादव-665

संतोष कुमार मिश्रा-482

अभिषेक चौहान-373

नन्हें लाल त्रिपाठी-250

राज कुमार गौतम-146

अच्युता नंद पांडेय-123

राकेश कुमार गुप्ता-96

एलडी राजभर-56

प्रशांत सिंह-42

अखिलेश कुमार द्विवेदी-18

इनवैलिड-37

ब्लैंक-17

कुल गिने गए मत-7356

मुख्य चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट वशिष्ठ तिवारी व एडवोकेट महेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में अध्यक्ष पदों की मतों की गणना शुरू हुई। न्यू स्टडी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव महिला के पदों की मतगणना कराई जा रही है। शाम तक फाइनल चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

Back to top button