बहराइच: सरकार ने आम बजट के जरिए खींचा विकास का खांका, भाजपाईयो ने की सराहना

डे नाईट न्यूज़ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना पांचवां आम बजट पेश कर विकास का मार्ग तय किया। इस दौरान कृषि, शिक्षा, गरीबों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अहम ऐलान किए गए। 7 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी गई। भाजपा इसे आम जनता की उम्मीदों का बजट बता रही है, तो विपक्ष ने इसे निराशाजनक बताया है। अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा था।

आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉरपोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें है। कुछ लोगों ने बजट की सराहना की है तो कुछ ने सरकार को कोसा है। वित्त मंत्री की ओर से पेश किए बजट और ऐलानों पर प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। बीजेपी इस बजट को शानदार और जनहित में केंद्र सरकार का लिया गया ऐतिहासिक कदम बता रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि अब 7 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा यह सरकार का सराहनीय कदम है। इसके साथ ही इस बजट में भविष्य की सारी संभावनाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

महिलाओं व युवाओ के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट आने वाले दौर मे हमारी देश की अर्थव्यवस्था का आधार बनेगा। भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक स्वच्छता अभियान हरिश्चंद्र गुप्ता ने केंद्र की मोदी सरकार के आम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों, जनजातीय समाज सहित हर वर्ग की आम जनता का खास बजट है। ऐतिहासिक टैक्स रिफॉर्म्स से सबको राहत मिली है। यह बजट, बुलंद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था का प्रतीक है। अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस बजट ने असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। मिलेट मिशन का हमारे किसान भाइयों को विशेष लाभ मिलेगा। एकलव्य विद्यालयों में भर्तियां होंगी तो वहीं हमारे तकनीकी शिक्षा संस्थानों को नवीन अवसर मिलेंगे।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ने कहा कि समावेशी विकास पर आधारित यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का प्रतिफल है जो देश के विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।यह बजट घरेलू मोर्चे पर जन आकांक्षाओं की पूर्ति, जन संतुष्टि, संतुलन के साथ ही विश्व में भारतीय अर्थ व्यवस्था का डंका बजाने वाला बजट है। वही विपक्ष ने इस बजट को निराशा जनक एवं युवा, छात्र, किसान व मध्यम वर्ग विरोधी बताया हैl

Back to top button