हरिद्वार: खडख़ड़ेश्वर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित  

डे नाईट न्यूज़ खडख़ड़ेश्वर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महामंत्री दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष निशा मल्होत्रा, संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष रोहित भसीन, मंत्री संजू प्रजापति, मीडिया प्रभारी गणेश शर्मा को संरक्षक मंडल के सदस्यों सुभाष ठक्कर, धर्मपाल प्रजापति, अशोक वर्मा, विशाल मलिक, बुद्धि सिंह नेगी द्वारा मालाएं पहनाकर नवकार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल के एक एक साथी ने हमेशा व्यापार हित के साथ हरिद्वार हित एवं समाज हित में संघर्ष किया है जो आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर व्यापारी नेता तरुण नैयर, आकाश पुरी, हिमांशु बेरी, सन्नी सिंह, नितिन शर्मा, देवेंद्र गिरी, हार्दिक कुमार, मोना शर्मा, अशोक वर्मा, अविनाश वर्मा, संजय कालरा, राजेश शर्मा, अशोक गिरी आदि शामिल रहे।

Back to top button