मथुरा: जिलाधिकारी ने 06 नायब तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र बदले

डे नाईट न्यूज़ सांठगांठ कर वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने इधर उधर किया है।  इनमें छह नायब तहसीलदार, 21 लेखपाल और 18 तकनीकी सहायक शामिल हैं। जिलाधिकारी ने नीलम श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी उप जिला मजिस्टेªट महावन के पद पर तैनाती दी है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मनरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2008 से समस्त विकास खण्डों पर तैनात 18 तकनीकी सहायकों (संविदा) का स्थानान्तरण किया, जिसमें नरेश कुमार शर्मा को छाता से नौहझील, ब्रजेन्द्र सिंह को छाता से मांट, रतन सिंह को चौमुहां से नौहझील, मोहन सिंह को बलदेव से छाता, नीरज कुमार को बलदेव से नन्दगांव, नवरतन कुमार को नौहझील से छाता, महेश कुमार को नौहझील से चौमुहां, हरिस्वरूप शर्मा को मथुरा से राया, दिनेश चन्द्र शर्मा को मथुरा से बलदेव, संजीव कुमार को राया से नंदगांव, उमेश कुमार को राया से गोवर्धन, राकेश कुमार को मांट से मथुरा, धर्मेन्द्र कुमार को मांट से बलदेव, महेन्द्र सिंह को नंदगांव से मांट, हरेन्द्र कुमार को नंदगांव से राया, धर्मवीर सिंह को फरह से गोवर्धन, राजेश कुमार को गोवर्धन से मथुरा तथा ओम कुमार शर्मा को गोवर्धन से फरह स्थानान्तरण किया गया है।

21 लेखपालों का किया गया स्थानांतरण

इसी क्रम में दस वर्षों से अधिक तहसीलों में तैनात 21 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया, जिसमें मथुरा तहसील के लाखन सिंह को छाता, कालीचरन को मांट, सरमन सिंह को मांट, सुदेश कुमार को छाता, मोहन श्याम गुप्ता को मांट, नितिन चतुर्वेदी को महावन, रामेश्वर दयाल को छाता, पवन कुमार को मांट, शैलेश अग्रवाल को छाता, चन्द्रपाल मीणा को मांट, मोहन स्वरूप को महावन, तहसील छाता के चन्द्रवीर सिंह को मथुरा, धीरज कुमार को मथुरा, नरेन्द्र कुमार को मथुरा, विकास तिवारी को महावन, वीरेन्द्र सिंह को मथुरा, पीतम सिंह को मांट, तहसील मांट के सुदर्शन सहाय को छाता, अर्जन सिंह को मथुरा, तहसील महावन के अजय सिंह को छाता तथा गिरेन्द्र सिंह को छाता स्थानांतरण किया गया है।

जिलाधिकारी ने नीलम श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील महावन तैनात किया तथा निकेत वर्मा को डिप्टी कलेक्टर मथुरा पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने छह नायब तहसीलदारों का स्थानान्तरण किया, जिसमें पंकज यादव को मथुरा से मांट, हेमेन्द्र कुमार को मथुरा से महावन, संभव जैन को महावन से मथुरा, बृजेश कुमार को मांट से गोवर्धन, राखी शर्मा को छाता से मथुरा तथा विजय श्याम को गोवर्धन से छाता स्थानान्तरण किया।

Back to top button