गोरखपुर: घघसरा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

डे नाईट न्यूज़ नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर पंचायत घघसरा बाजार में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में प्रमुख नगर निकाय प्रभारी डॉ आरडी सिंह रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डा आर डी सिंह ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर अपने अपने बूथ पर सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य करे।और सभी कार्यकर्ताओ को नव वर्ष की मंगल कामना की।

बैठक में सभी वार्डो के अध्यक्ष संयोजक एवं पन्ना प्रमुख सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिस अवसर पर रमेश चंद्र मद्धेशिया, कृष्ण मोहन कशौधन , राजेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि इ रमेंद्र नाथ मिश्र, ,अशोक मिश्रा ,दिनेश मिश्रा ,विष्णु प्रताप सिंह राजेश आर त्रिपाठी, राजू पांडे शिवप्रताप राज सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button