राष्ट्रीय समिति ने प्रत्याशियों के आवेदन पर किया विचार

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश इलेक्शन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी की मौजूदगी में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में स सम्पन्न हुई, बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश तौकीर आलम भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में चुनाव लड़ने वाले आवेदनकर्ताओं के नामों पर विचार किया गया और चुनाव सम्बन्धित तैयारियों की भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों पर आपसी समन्वय के साथ मजबूती के साथ चुनाव लडेगा। प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, विधायक वीरेन्द्र चैधरी, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, जफर अली नकवी, रवि प्रकाश वर्मा, मीम अफजल, कमल किशोर कमांडो, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, संजय कपूर, पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, विदित्त चैधरी, पूर्व मंत्री मसूद, केशव चन्द्र यादव, हाजी इकराम कुरैशी, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चैधरी, युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन के अध्यक्ष पारस शुक्ला, युवा कांग्रेस मध्यजोन के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के (एनएसयूआई) मध्यजोन के अध्यक्ष अनस रहमान जी शामिल रहे।  

Back to top button