चण्डीगढ़ ने छात्रों ने किया नेत्रहीन विद्यालय का दौरा

DAY NIGHT NEWS:

सहारनपुर। आज चंडीगढ़ से स्ट्राॅबरी हाईस्कूल के तीन छात्रों के दल ने भारतीय नेत्रहीन विद्यालय सहारनपुर की जानकारी प्राप्त करने एवं सेवा में भाग लेने के लिए विशेष दौरा किया। इस दल के आदित्यवर्धन चावला, सात्विक सिंघला एवं तेजवीर सिंह ने नेत्रहीन छात्रों की शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त की। इन छात्रों ने विद्यालय की व्यवस्था, प्रबन्धन एवं वित्तीय संसाधन की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता गोयल ने बताया कि यहां पर नेत्रहीन बच्चों की निःशुल्क शिक्षा एवं रहने की व्यवस्था है। भोजन, कपड़े, आदि सभी जरूरत का सामान बच्चों को उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय 60 वर्षों से बच्चों के लिए सेवारत है। इसके अतिरिक्त बच्चों को कम्प्यूटर, ब्रेललिपि,संगीत,योग एवं जुड़ों भी उच्च स्तर के शिक्षकों द्वारा सिखाया जाता है। इस अवसर पर नेत्रहीन छात्रों ने संगीत और बे्रल की प्रस्तुति भी दी। नेत्रहीन छात्र लवकुश ने आये हुए मेहमानों के साथ शतरंज की एक बाजी भी जीतकर सबको हैरान कर दिया। चंडीगढ के दन छात्रों ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Back to top button