सिपाहियों को पुरस्कृत करते प्रतिसार निरीक्षक।

DAY NIGHT NEWS:
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मी की मैराथन दौड हुई। पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के तत्वावधान में प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह की मौजूदगी में मैराथन दौड हुई।बुधवार को प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिस कर्मी की मैराथन दौड में पहला स्थान सिपाही गुडिया थाना बहिलपुरवा ने हासिल किया। दूसरा स्थान सिपाही करुणा सेंगर कोतवाली कर्वी व तीसरा स्थान मानिकपुर थाने में तैनात सिपाही नीलम यादव ने प्राप्त किया।प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों को पुरस्कार बांटकर उत्साहवर्धन किया।

Back to top button