इंदौर , 30 से ज्यादा छोटे-बड़े तालाबों का होगा सीमांकन, कब्जा भी हटाएंगे  

इंदौर : जल संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों के चलते अब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से शहर के सभी छोटे-बड़े तालाबों का सीमांकन करने की तैयारी में जुट गई है, इसके लिए निगम ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी जारी किया है। 30 से ज्यादा छोटे-बड़े तालाब हैं, जिनमें से करीब एक दर्जन तालाबों के आसपास कहीं मैरिज गार्डन तो कहीं अतिक्रमण और कब्जे क र लिए गए हैं, जिन्हें सख्ती से हटाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार वर्षों से तालाबों को संवारने का काम नगर निगम द्वारा अपने स्तर पर करने के साथ-साथ कई बड़ी कंपनियों की मदद से भी यह कार्य कराए जा रहे हैं और पिपलियापाला से लेकर लिम्बोदी और अन्य कई तालाबों का सौंदर्यीकरण बेंगलुरु की कंपनियों द्वारा लाखों की राशि खर्च कर किया गया है। कर्ठ जगह यह कार्य अभी भी जारी है। नगर निगम इस बार बारिश से पहले बड़े पैमाने पर जल संरक्षण को लेकर विभिन्न एनजीओ और रहवासी संघों के साथ-साथ कई संगठनों की मदद से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके लिए कुछ जगह अभियान भी चलाए जा रहे हैं।    

Back to top button