भोपाल, आटो चालक पर रात को किया चाकू से हमला, आंते निकाली, सुबह तक पड़ा रहा

 
भोपाल : शाहजहांनाबाद थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे तीन बदमाशों ने मामूली बात पर एक आटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से उसकी आंतें बाहर निकल आई थीँ। उसी स्थिति में वह घटनास्थल पर पड़ा रहा। सुबह साढ़े सात बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहांनाबाद थाने के एसआइ पवन सेन ने बताया कि मदर इंडिया कालोनी निवासी 32 वर्षीय अमीन पुत्र इस्माइल आटो चलाता है। रात दो बजे वह वाजपेयी नगर मल्टी के पास बने आटो स्टैंड पर पहुंच था, तभी वहां क्षेत्र का निगरानी बदमाश कदीर उर्फ गुड्डू उर्फ रईस उर्फ काला पत्थर अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। वे लोग अकारण ही अमीन के साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर चारों ने चाकू से अमीन पर 12 से अधिक वार कर दिए। पेट में गहरा घाव लगने से वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद बदमाश वहां से भाग किनले। सुबह साढ़ेस ात बजे लोगों की नजर आटो के पास घायल पड़ अमीन पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। उसके बाद से उसकी हालत में सुधार है। अमीन से हुई बातचीत के बाद पुलिस ने ईदगाह हिल्स क्षेत्र में रहने वाले बदमाश 50 वर्षीय कदीर उर्फ गुड्डू उर्फ रईस उर्फ काला पत्थर, 19 वर्षीय शमीम उर्फ फकीर, 18 वर्षीय फैजान और 19 वर्षीय प्रेम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया।    

Back to top button