गाजीपुर:बीजेपी शुरू करेंगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन के कांफ्रेंस हॉल मे मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम को लेकर समाचार संवाद के लोगों को संबोधित किया और कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मजबूत इरादे तथा सेवा समर्पित कार्यो के बल पर लगातार दस वर्षों से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्थापित भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है। वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं बल्कि एक संकल्प है। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मानना है कि देश में चार प्रमुख वर्ग हैं जिसमें गरीब, किसान ,युवा और महिलाएं और इन वर्गों का विकास ही समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है ।2014 में मा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों को केंद्र में रखने वाली कई नीतियों और योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मानना है कि 2047 तक का समय भारत के विकास यात्रा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ,और हमारा देश कृषि प्रधान देश है,और देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान तथा विकसित भारत की नींव भी किसान और मजदूर ही रखेंगे। इसको ध्यान में रख करके ही उन्होंने अंतरिम बजट में अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीक से सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की रणनीति बनाने की घोषणा की एवं मत्स्य संपदा योजना को भी आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। रुद्र प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा किसानों के लिए आयोजित की जाने वाली योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित कृषि बजट में लगातार वृद्धि करते हुए किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार प्रयास किया गया है।और आज सरकार योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेक उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है। उन्ही योजनाओं और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा 12 फरवरी को अपराह्न 12-30 बजे, मुजफ्फरनगर जनपद के मां शाकुंभरी देवी मंदिर प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का शुभारंभ किया जाएगा। जिसका एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण जनपद में भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि गाजीपुर जनपद में भी यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा जहूराबाद विधानसभा के बाराचवर मंडल के कन्धौरा खुर्द ग्राम मे गौ,हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान मजदूर चौपाल लगाकर सरकार के बिगत10 वर्षों के किससान योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं तथा उनकी आकक्षाएं भी जानी जाएगी और उनके समाधान संबंधी सुझाव भी लिए जाएंगे। तत्पश्चात डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा यह यात्रा जिले में प्रतिदिन 5 गांव में आयोजित की जाएगी।ग्राम परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक राजकुमार झावर सदस्य जिला पंचायत को बनाया गया है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।

Back to top button