इंदौर: आम होंगे खास, 19 मई से ढक्कन वाला कुआ में मैंगो जत्रा

डे नाईट न्यूज़ एक बार फिर इंदौर के लोगों को हापुस का मजा लेने का मौका मिलेगा, एक बार फिर देवगढ़ और रत्नागिरी के आम की महक यहां की फिज में फैलेगी और एक बार फिर स्वाद के शौकीनों को मराठी व्यंजनों का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। इंदौरियों को जिला उत्सव का वर्षभर इंतजार रहता है वह मैंगो जत्रा शहर में इस बार 19 मई से शुरु होने जा रहा है। हापुस आम के जायके को लेकर यह आयोजन तीन दिनेां के लिए लगेगा जिसेमं इंदौरी केवल आम का स्वाद ही नहीं ले सकेंगे बल्कि आमसे बने व्यंजनों का लुत्फ भी ले पाएंगे।

मराठी सोशल ग्रुप द्वारा शहर में तीन दिनी मैंगो जत्रा 19 मई से आयोजित की जा रही है। ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में लगने वाले इस मेले में महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ के आम उत्पादक हापुस आम और हापुस आम से बने उत्पाद लेकर आएंगे। इन उत्पादों में आम पापड़, आम का पल्प, आम का शरबत आम की मिठाई, आम का मावा, आम का अचार, अमचूर, कोकम शरबत आदि शामिल होंगे। ये वे उत्पाद होंगे जो हापुस आम से तैयार हुए हैं। संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि 2013 में महज पांच आम उत्पादकों से शुरु हुआ मैंगो जत्रा का सिलसिला आज आज विशाल रूप ले चुका है। इस बार मैंो जत्रा में 24 से अधिक आम उत्पादक भाग लेंगे।

इसमें वे हापुस के विभिन्न प्रकार लेकर आएंगै। इस जऋा में इस बार आम के साथ मराठी व्यंजनों का मजा भी इंदौर के लोग ले सकेंगे। इसमें मराठी व्यंज झुणका भाकर, ठेचा, अप्पे, श्रीखंड-पूरी, मैंगो मस्तानी, अनारसे आदि परोसे जाएंगे। इसके अलावा यहां चाट चौपाटी भी लगाई जाएगी। इसमें तरह-तरह के इंदौरी व्यंजन भी शामिल होंगे। मैंगो जत्रा का आनंद लोग सुबह नौ बजे से रात्रि दस बजे तक ले सकेंगे।

Back to top button