संतकबीर नगर: डीएम द्वारा दिलाई गयी सड़क सुरक्षा माह अभियान की शपथ

डे नाईट न्यूज़ जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सड़क सुरक्षा माह-2023 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगो को सडक सुरक्षा की शपथ दिलाईं। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए सभी लोगो को अपने आस-पास एवं सम्बंधियों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग आदि के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु मानव श्रृंखला भी बना कर सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा माह दिनांक 05 जनवरी 2023 से दिनांक 04 फरवरी 2023 तक चलाया जा रहा है।

सडक सुरक्षा शपथ एवं मानव श्रृंखला में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रवीन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षण मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 संजय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, पर्यटन अधिकारी, ई0डी0एम0 राकेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि सम्मिलित रहे।

Back to top button