महाराष्ट्र में बच्ची से रेप के बाद उसका गला काटा, खिलौना देने के बहाने साथ ले गया था

महाराष्ट्र के ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को 6वीं मंजिल के अपने फ्लैट की बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 20 साल के आरोपी आसिफ अकबर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाणे पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर इलाके के में हुई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन चीफ यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की जानकारी रात 11.48 बजे मिली थी। जिस इमारत में यह घटना हुई वो 10 मंजिला है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला है। वो खिलौना देने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। इसके बाद 6वीं मंजिल पर मौजूद अपने फ्लेट में उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO, हत्या, सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के फ्लैट की तलाशी ली गई। वहां से सबूत मिले हैं। आरोपी ने बिल्डिंग के पीछे मौजूद नाले में शव फेंका था। आस-पास रहने वाले लोगों ने तेज आवाज सुनी थी। इसके बाद लोगों ने शव देखा था।