रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आई जी एल में सुन्दरकाण्ड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में इंडिया ग्लाईकोल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन में संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था अखिलेश कुमार शुक्ल एवं प्रशासन विभाग से साक्षी, वैष्णवी एवं सब्बीर एवं अनंत शुक्ल द्वारा किया गया। पुरे फैक्ट्री परिसर में राम भक्तो में राम की धुन ही छायी रही और राम नाम का जाप पुरे जोर शोर से लिया गया इस आयोजन पर प्लांट हेड शैलेंद्र पांडे ने बताया कि अयोध्या में राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित इस सुन्दरकाण्ड पाठ और राम नाम के संकीर्तन का आयोजन कर आईजीएल के परिषर को राममय बनाकर के कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना किया गया। कार्यक्रम को भक्तिमय तरीके से संचालित करने हेतु ए के सिंह, शैलेश चन्द, आशीष गुप्ता, विष्णु दत्त पाण्डेय, रजनीकांत पाण्डेय, अजीत कुमार त्रिपाठी, अमित कश्यप, राजीव कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, रणधीर सिंह, शिवेंद्र सिंह, मनीष शाही, शैलेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र कोनते व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित होकर रहे।

Back to top button