लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनें अमरनाथ मिश्र

डे नाईट न्यूज़ राजधानी में लखनऊ व्यापार मंडल के पदों की चल रही चुनावी प्रक्रिया आखिरकार मंगलवार संपन्न हो गयी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ मिश्र को नामित किया गया। व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी सतीश शर्मा भारत भूषण गुप्ता ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव प्रक्रिया 15 फरवरी से वोटर लिस्ट प्रकाशन से लेकर नामांकन पत्रों की जाँच एवं नाम वापसी के बाद अन्तिम लिस्ट जारी की गई।

जिसमें अध्यक्ष पद पर अमरनाथ मिश्र वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा,कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता महामंत्री विनोद अग्रवाल, सुहैल हैदर अल्वी, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष 25 उपाध्यक्ष 50 मंत्री 42 संगठन मंत्री 24 प्रचार मंत्री 25 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

अनिल विरमानी भारत भूषण गुप्ता सतीश शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर और सभी प्रत्यासियों ने संवैधानिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता सतीश शर्मा ने बताया कि तीन दिन नामांकन प्रक्रिया चली और जांच एवं नाम वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध 174 पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गये।

वहीं निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई देने के साथ शुभकामनाएं दी।

Back to top button