लखनऊ: कुम्हरावा में कार्यशाला का हुआ आयोजन

डे नाईट न्यूज़ राजधानी लखनऊ तहसील बीकेटी क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरावा मंडल में दिनांक 12 फरवरी 2023 को उपयोगिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में उद्घाटन सत्र शुभारंभ हुआ।

प्रथम सत्र में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी द्वारा संबोधन किया गया। द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला एवं तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा तथा चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला महामंत्री विनय सिंह तथा अंतिम सत्र के वक्ता बख्शी का तालाब विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह द्वारा अपने विचार रखे गए।

आपको बता दें इसके द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। मंच संचालन मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता द्वारा किया गया वही कार्यक्रम का समापन नगर पंचायत महोना के पूर्व चेयरमैन अजय मिश्रा बाबा द्वारा किया गया। उनके द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू तिवारी मंडल महामंत्री मायाराम रावत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Back to top button