लखनऊ: नवनियुक्त राज्यपालों को भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

डे नाईट न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी माननीय लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त होने पर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवप्रताप शुक्ला जी व लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप दोनों के अनुभवों के लाभ हिमाचल प्रदेश व सिक्किम राज्य के विकास और प्रत्येक क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिव प्रताप शुक्ला व लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए हमेशा समाज के गरीबों, दलितों, शोषित, वंचितों समेत समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया है। जिसका लाभ निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश व सिक्किम राज्य को मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के रूप में भी दोनों सम्मानित नेताओं के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश व सिक्किम राज्य विकास के ऊंचे आयाम छूएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ला लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के राज्यपाल बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्मसेन चैधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह चैधरी,भी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Back to top button