कुशीनगर , विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें किसान- योगी आदित्यनाथ

कृषि विश्वविद्यालय समेत 2236 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण।

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत 2236 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए प्रदेश के किसानों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान करें।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में मेधा और उर्वरता की कमी नहीं है। किंतु तकनीकी और प्रौद्योगिकी न मिलने के कारण जनपद से पलायन हुआ है। कृषि विश्वविद्यालय और गन्ना बीज अनुसंधान केन्द्र किसानों की आमदनी बढ़ाने का कार्य करेगा। विकास के मामले में सरकार ने कुशीनगर को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। कृषि विश्वविद्यालय, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेडिकल कालेज जैसे विकास के कार्य हो रहे हैं। जिससे जनपद विकास का नया अध्याय लिख रहा है। यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश आज दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। आज का भारत किसी के सामने झुकता नहीं।अपने कार्य से डिगता नही। कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशीनगर का नाम देश व दुनिया में जाना जाएगा। देश को फिर एक बार मोदी सरकार की भावना के साथ काम करने का वक्त है। मुख्यमंत्री ने कृषि मेला का उद्घाटन किया और उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों के साथ अन्य योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को सम्मानित किया।

Back to top button