जालंधर ,यात्रीगण कृपया ध्यान देंज् किसानों का रेल रोको आंदोलन आज- चार घंटे थमे रहेंगे रेलगाडिय़ों के पहिये

जालंधर : फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में किसान आज यानी रविवार को ‘रेल रोकोÓ आंदोलन करने जा रहे हैं। किसानों का रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे रहेगा।
किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर जिलों सहित पंजाब में कई स्थानों पर रेलवे पटरियों पर बैठेंगे। किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें।
किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत हमने आज देशभर में ‘रेल रोकोÓ का आह्वान किया है। हम देश के सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे बड़ी संख्या में आज ‘रेल रोकोÓ में हमारा समर्थन करें। हम उन लोगों से भी आग्रह करते हैं, जो आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं, वे आज 4 घंटे तक ऐसा न करें। आज लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button