मयंक के शतक से चौधरी नौनिहाल क्लब ‘ए’ जीता

प्रो. एपी भटनागर अंडर-23 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज : मयंक दुबे के शतक (100 रन, 110 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) की बदौलत चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ‘ए’ ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 120 रन से हराकर प्रो. एपी भटनागर अंडर-23 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। 

केपी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल क्लब ए ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन (मयंक दुबे 100, विराट जायसवाल 74, मनु राजा 26, अभिषेक तिवारी 3/43, आदर्श तिवारी 2/51) बनाये।

जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम 28.4 ओवर में 118 रन (भूपेंद्र सिंह 55, शुभ शर्मा 3/27, शुभम पटेल 2/23, समित पांडेय 2/31) पर सिमट गई।

Back to top button