DAY NIGHT NEWS:
मथुरा। निकाय चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में लगे राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार वाले बैनर होर्डिंग को उतारा जाने लगा है। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गोवर्धन नगर पंचायत में भी कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। वही नगर पंचायत कर्मियों द्वारा कस्बे व परिक्रमा क्षेत्र में लगे होर्डिंग और बैनरों को हटाया गया। तो वही नगर पंचायत के दावेदारों द्वारा लगाए गए बैनरों को भी नगर पंचायत कर्मियों द्वारा सब जगह से हटाया जा रहा है। गोवर्धन नगर पंचायत द्वारा आन्यौर जतीपुरा और गोवर्धन कस्बे में जगह जगह बिजली के खंभे व बिल्डिंगों पर लगे होर्डिंग्स बैनरों को उतारा।