डॉ नीलिमा मिश्रा बनी वैश्विक हिंदी महासभा की प्रयागराज अध्यक्ष

होली के अवसर पर हुआ जिला शाखा का गठन एवं काव्यसंध्या

प्रयागराज : वैश्विक हिंदी महासभा की ओर से अखिल भारतीय हिंदी परिषद के जिला पदाधिकारियों का चयन एवं होलिकोत्सव काव्यसंध्या का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ०विजयानन्द के मुख्यआतिथ्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल की अध्यक्षता में डॉ० नीलिमा मिश्रा को अध्यक्ष, चंद्रपाल शेखर, शिवराम उपाध्याय मुकुल, डॉ०अजय मालवीय को उपाध्यक्ष, ऋतंधरा मिश्रा को संगठन मंत्री, राकेश कुमार मालवीय मुस्कान को महामंत्री, विवेक सत्यांशु को संयुक्त मंत्री, राम कैलाश पाल प्रयागी, कमला प्रसाद गिरी, अतुल मिश्र, विपिन श्रीवास्तव दिलकश को मंत्री, चेतना सिंह चितेरी को कोषाध्यक्ष एवं निखिलेश मालवीय को संचार प्रमुख (मीडिया प्रभारी) चुना गया।

इस अवसर पर युवा कवि अभिषेक केसरवानी रवि की सरस्वती वंदना से काव्य समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० विजयानन्द एवं अध्यक्ष डॉ० शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल ने होली पर विशेष प्रकाश डालते हुए अपनी रोचक कविताएं प्रस्तुत की। अभिषेक केसरवानी रवि ने अपनी गजलों से समां बांध दिया। 

संचालन कर रहे गंगा प्रसाद त्रिपाठी मासूम ने अपनी हास्य व्यंग्य रचनाओं को प्रस्तुत कर काव्य समारोह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। चर्चित कवि डॉ०अजय मालवीय, डॉ० नीलिमा मिश्रा, ऋतंधरा मिश्रा, विवेक सत्यांशु, अतुल मिश्र, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, निखिलेश मालवीय आदि ने रोचक काव्यपाठ किया।

Back to top button