बांदा: अनवरत चल रहा शंकर सरोवर में श्रमदानियों का स्वच्छता अभियान

डे नाईट न्यूज़ बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के तत्वावधान में श्रमदानियों ने रविवार को 12वीं बार शंकर सरोवर में सफाई अभियान चलाया। महाशिवरात्रि पर्व पर पूजन के दौरान तालाब और इर्द-गिर्द लोगों ने जो फूल-पत्ती, कलश, परैया और हवन सामग्री डालकर सरोवर गंदा कर दिया था, समाजसेवियों और श्रमदानियों ने उसे निकालकर सरोवर को साफ किया।
शंकर सरोवर की लगातार सफाई के लिये बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती लगातार प्रयासरत है।

रविवार को संस्था के समाजसेवियों और श्रमदानियों ने एक बार फिर शंकर सरोवर में सफाई के लिये अभियान चलाया। महाशिवरात्रि के पर्व पर यहां विराजमान भगवान शंकर की पूजन के बाद श्रृद्धालुओं ने पूजन कर जो फूल-पत्ती, कलश और परैया आदि डालकर सरोवर को मलिन कर दिया था उसकी विधिवत सफाई की। संस्था के श्रमदानी इससे पहले 11 बार सरोवर को साफ कर चुके हैं। प्रचार विभाग के क्षेत्रीय प्रचारक राजेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की सहारना करते हुए लोगों को जागरूक करने की बात कही ताकि पुनः यहां लोग गंदगी न कर सकें।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश दुबे ने भी इस सफाई अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे भी अगले रविवार को सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक चलने वाले इस सफाई अभियान में बार अधिवक्ता संघ के कम से कम आधा सैकड़ा सदस्यों समेत भाग लेंगे। आज के इस सफाई अभियान में डॉ.एसके वाजपेई, विजय ओमर, ज्ञानेंद्र शर्मा, देशराज सिंह, रोहन सिन्हा, निखिल सक्सेना, नीरज त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, सचिन अग्निहोत्री, नागेश खरे, दीनदयाल सोनी, रामप्रसाद सोनी, नवीन गुप्ता, कमलकिशोर श्रीवास्तव, राहुल सेन, अजय प्रजापति, दिलीप गुप्ता समेत करीब तीन दर्जन लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अगले रविवार 26 फरवरी को को इसी समय आयोजित होने वाले सफाई अभियान के कार्यक्रम में सभी प्रबुद्धजनों और नगरवासियों को आमंत्रित किया है।

Back to top button