रायपुर: लोन दिलाने का झांसा देकर 1 लाख से अधिक की ठगी

डे नाईट न्यूज़15 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर युवक के खाते से 1 लाख 55 हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली विशाल नगर तेलीबांधा निवासी प्रार्थी डॉ. व्ही. किरण पल्लीवार 33 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी राहुल शर्मा ने खुद को बजाज फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर प्रार्थी को 15 लाख रुपए लोन दिलाने का झांसा दिया। जिससे प्रार्थी उसके झांसे में आ गया।

आरोपी के बताए अनुसार प्रार्थी ने आरोपी के खाते में 1 लाख 55 हजार जमा कर दिया। जब काफी दिनों तक लोन नहीं दिलाया, तो प्रार्थी ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Back to top button