लखनऊ: उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निदान करने के दिए निर्देश

डे नाईट न्यूज़ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, पीएमवाई की किस्त दिलाने आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।

जनता दर्शन  मे  आगरा, बदायूं, गोंडा, महोबा, बाराबंकी ,हमीरपुर ,अमेठी ,बरेली ,बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, बिजनौर, हरदोई, चंदौली, एटा, ललितपुर, कन्नौज, कानपुर, आजमगढ़, जालौन ,झांसी, कुशीनगर ,लखीमपुर खीरी, अयोध्या, पीलीभीत, देवरिया ,फर्रुखाबाद, सीतापुर, कासगंज, प्रतापगढ़, कानपुर देहात ,इटावा, बलिया, सहारनपुर, मैनपुरी ,हाथरस ,फिरोजाबाद सहित 3 दर्जन से जिलों से कई  सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत कई जिलाधिकारियों व उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आते लोगों को यह भी बताया कि वेबसाइट  लांच  की गयी है। मोबाइल ऐप का भी  संचालित क्या जा रहा है। इस वेबसाईट और ऐप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव इस ऐप और वेबसाइट पर दे सकता है और सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्यवाही का विवरण भी वह घर बैठे देख सकते हैं।

Back to top button