संतकबीर नगर: वेटलैंड की सुरक्षा, संरक्षा व विकास हम सभी का परम दायित्व – डीएफओ

डे नाईट न्यूज़ जैव विविधता की दृष्टि से आद्र भूमि अत्यंत संवेदनशील होती हैं। क्योंकि विशेष प्रकार की वनस्पतियां व अन्य जीव भी आद्र भूमि पर विकसित व संवर्धित होने के लिए अनुकूलित होते हैं। बखिरा झील पर्यावरणीय दृष्टिकोण से वेटलैंड है ।इसके विकास हेतु हम सभी को कृतसंकल्पित होना चाहिए। उक्त विचार प्रभागीय वन अधिकारी पीके पांडे ने विश्व विकलांग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग संतकबीरनगर के बखिरा रेंज द्वारा बखिरा पक्षी विहार परिसर में आयोजित विश्व आद्र भूमि दिवस पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में पीके पांडे प्रभागीय वनाधिकारी संतकबीरनगर प्रभाग ने अपने संबोधन में कहा कि उ. प्र .राज्य आद्र भूमि प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बखिरा पक्षी विहार के विकास के लिए एक बेहतर कदम है। डीएफओ ने कहा कि वेटलैंड की सुरक्षा ,संरक्षा व विकास करना हम सभी का परम दायित्व है। वेटलैण्ड मित्रों व नागरिकों के सहयोग से बखिरा पक्षी बिहार में प्रवासी व अन्य पक्षियों के शिकार पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही भूमि संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

बखिरा पक्षी बिहार जनपद के लिए गौरव है शासन इसके समस्या को लेकर जो कार्य शुरू किया है इससे कि देश में बखिरा पक्षी विहार को एक अलग पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल बच्चों व अन्य लोगों को उन्होंने वेटलैण्ड की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पासवान ने किया। उक्त अवसर पर अभिमन्यु सिंह, विवेक पाठक, रामचंद्र, सुमन, रामस्वरूप, रामजीत, प्रमोद सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार कुशवाहा, कमलावती देवी, सुनील कुमार, सुमित्रा नंदन पटेल,सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button