
डे नाईट न्यूज़ विगत दिनों छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज जिला धमतरी का चुनाव कुरूद के काली मंदिर में जिलाध्यक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ कोसरिया यादव समाज के 8 सदस्यी प्रान्तीय सदस्य श्री रमेश यादव माधव कुवर सिंह यादव राजेश यादव पुरन लाल यादव विनोद यादव भगत सिंह यादव शोभित राम यादव भुनेश्वर यादव के मार्गदर्शन में चुनाव कराया गया, जिसमें आम सहमति नहीं बनने पर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें दो दावेदार अध्यक्ष पद के लिए अपना दावेदारी किऐ और जिलाध्यक्ष के लिए विधिवत फार्म भरे जिसमें धमतरी ग्रामीण क्षेत्र ग्राम बरारी से जोहनसिंह यादव और कुरूद क्षेत्र से नारायण सिंह यादव रावण गुडा के बीच चुनाव लड़ा गया इस समाजिक चुनाव में पांच क्षेत्र से पहुंचे।
यादव समाज के पांच पांच पदाधिकारीयों ने समाजिक जिलाध्यक्ष के लिए अपना मत डाले, जिसमें धमतरी शहर, धमतरी ग्रामीण, कुरुद नगरी सिहावा और मगरलोड, मधुबन के यादव बन्धुओं ने भाग लिया जिसमें 14 वोट जोहनसिंह यादव बरारी और 11 वोट नारायण यादव रावण गुडा को मिला। इस प्रकार जोहन यादव 3 वोट से विजयी घोषित किए गए।
वहीं दूसरे नंबर पर रहे नारायण सिंह यादव को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन स्वतंत्र रूप से एक माह में करेंगे तत्पश्चात शपथ ग्रहण होगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने समाज के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहे कि मेरी पहली प्राथमिकता समाज को संगठित कर मजबूती प्रदान करना सबको साथ लेकर चलते हुए वर्तमान समय में सामाजिक रीति और नीति को ध्यान में रखते हुए समाज को एक ऊंचाई पर ले जाना और निष्पक्ष न्याय करना है।
जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से यादव समाज के प्रांत के समस्त पदाधिकारी गण जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष घुरऊ राम यादव, एवम् पूर्व समस्त पदाधिकारीगण संरक्षक राजेन्द्र यादव नंद यादव, दीनदयाल यादव, बलदाऊ यादव, कमल नारायण यादव श्रीराम यादव, चिंता राम यादव, चन्द्रभान यादव, गौतम यादव, मनसुख यादव, लीलाराम यादव, तुलसी राम यादव, श्याम लाल यादव, रामेश्वर यादव, यशवंत यादव, शिवप्रसाद यादव, बलराम यादव, नरेंद्र यादव, बंशी लाल यादव, हेमन्त यादव जितेंद्र यादव, दीपक यादव, चुनेश्वर यादव, गैंदलाल यादव, सोहन लाल यादव, अशोक यादव, कमल यादव, डेरहू राम यादव एवं समस्त धमतरी जिला कोसरिया यादव समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।