हरिद्वार: दिव्यांगों के लिए प्रारंभ हुआ दिव्यांग सेवा केंद्र

डे नाईट न्यूज़ सम दृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम के तत्वावधान में उत्तराखंड के प्रथम दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ जमालपुर कला स्थित दयाल एंक्लेव कॉलोनी में हुआ। स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के संचालक एवं अध्यक्ष महंत स्वयंमानंद ने केंद्र का शुभारंभ किया। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत, डॉ. विशाल गर्ग, बाल कल्याण समिति के पूर्व चेयरपर्सन विनोद शर्मा, अनिता वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

महंत स्वामी स्वयमानंद ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सेवा केंद्र एक अनिवार्य आवश्यकता है जिसकी पूर्ति सक्षम उत्तराखंड ने जनपद हरिद्वार में की है। यह एक प्रशंसनीय कार्य है। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि इस दिव्यांग सेवा केंद्र को दिव्यांगों के हित में कार्य करने के लिए सुसज्जित किया जाएगा जिससे उन्हें सहायक उपकरण, पहचान पत्र, दिव्यांग पेंशन आदि की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके, उन्हें समय-समय पर सहायक उपकरण भी इसी केंद्र के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदीप सैनी, मुक बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, मानसी मिश्रा, विमला गॉड, विश्वास सक्सेना, संजय वर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, रवि जोशी, शंभू पुरोहित सहित सक्षम हरिद्वार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button