पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनाई गई 91वीं जयंती


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी नेता पुर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की 91 वीं जयन्ती भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे श्रद्धांजलि देकर मनाई गयी। इस अवसर पर पुर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनको सच्चा राष्ट्रवादी बताते हुए श्री राम मंदिर आंदोलन के अगुवाई के लिए उनके कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी समाज के सबसे कमजोर और अंतिम व्यक्ति के लिए सदैव संघर्ष करने वाले नेता थे तथा अपने मुख्यमंत्रीतत्व काल मे उन्होंने भाजपा के सिद्धांत और विचारों के प्रति कार्य किये।
मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने कहा कि कल्याण सिंह जी एक कुशल राजनेता और सफल मुख्यमंत्री थे जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उन्होंने सदैव लडाई लड़ते रहे।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों मे ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय,योगेन्द्र सिंह,संतोष यादव,प्रवीण सिंह,अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश जी,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता,देर व प्रकाश सिंह,हर्ष कुशवाहा, विशाल वर्मा,अशोक मौर्य आदि शामिल रहे।

Back to top button