सीतापुर जिले में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात के सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल कचनार में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।



इस दौरान मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों, के छात्राओं को जागरूक किया।
यह अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में 06 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अभियान के अंतर्गत बालिकाओं, महिलाओं और बच्चों को एकत्रित कर चौपाल लगाई गईं। उन्हें शासन द्वारा जारी टेम्पलेट वितरित किए गए और उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कानूनों सहित अन्य सभी सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन और आपातकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
मिशन शक्ति 5.0 जागरूकता अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात SI अवधेश प्रताप सिंह कचनार चौकी प्रभारी तेज बहादुर सिंह महिला आरक्षी आशा शर्मा पिंकी सिंह नजमीन आरक्षी विनीत, नितिन शर्मा ,नरेंद्र कुमार, प्रधान कचनार, बदरुद्दीन मिशन शक्ति 5.0 जागरूकता के कार्यक्रम में रहे मौजूद ।