पति से नाराज होकर जा रही महिला के साथ रास्ते में दुष्कर्म


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली थानाक्षेत्र की घटना, बाइक नंबर से ट्रेस हुआ आरोपी
बस्ती : नाराज होकर घर से रोडवेज के लिए निकली महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अपने पति से वाद-विवाद में नाराज महिला घर से निकल गई। आरोपी व्यक्ति महिला को रोडवेज छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बिठाकर एक सूनसान जगह पर ले गया। जहां उसे महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद जाते-जाते धमकी भी दे गया कि अगर कहीं भी उसने इस बात की जुबान खोली तो वह उसे और उसकी बेटी को मार डालेगा। पीड़िता ने घर जाकर सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके उसने स्वंय कोतवाली बस्ती में घटना की तहरीर देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु की। आरोपी को शहर के चननी शिवमंदिर के पास से गुरुवार को दिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर शहर कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी लौकिहवा गांव निवासी रियाज अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर मुल्जिम को जेल रवाना कर दिया गया।

Back to top button