इंदौर , गर्भवती महिला बाथरूम में औंधे मुंह गिरी, मौत  

 इंदौर : राऊ इलाके में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला बाथरूम की बाल्टी में औंधे मुंह गिरी हुई थी। दरवाजा तोड़कर महिला को अस्पतााल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच में लिया है। पुुलिस ने महिला के मायके पक्ष को भी इंदौर आने को कहा है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम शैलजा द्विवेदी (27) के पति तरुणेंद्र हैं। तरुणेंद्र पीथमपुर की एक निजी कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। वे राऊ की नंद विहार कॉलोनी में रहते हैं। तरुणेंद्र ने बताया कि वे रोज की तरह शनिवार सुबह कंपनी में चले गए थे। उन्हें मकान मालिक की पत्नी सुषमा ने कॉल् कर जानकारी दी। सुषमा ने उन्हें बताया कि शौलजा का मोबाइल बज रहा था। उस पर कई कॉल आ रहे थे, लेकिन वह उठा नहीं रही थी। सुबह से कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला। इसलिए सुषमा शैलजा के पास पहुंची। दरवाजा बजाकर शैलजा को बुलाया, लेकिन वह बाहर नहीं निकली। तब उन्होंने तरुणेंद्र को काॉल कर घर आने को कहा। लोगों ने दरवाजा तोड़ा और शैलजा को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शैलजा गर्भवती थी और जल्दी ही डिलेेवरी होने वाली थी।  
अनिल पुरोहित

Back to top button