गाजीपुर:एपीओ के मनमाने पन से ग्राम प्रधानों में आक्रोश

कराए कार्यों का भुगतान न होने से किया घेराव,विरोध प्रदर्शन

मरदह-गाजीपुर।ब्लाक मुख्यालय मरदह पर शनिवार को एपीओ विनय कुमार राय के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।करीब दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने एपीओ द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं कराए जाने को लेकर घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया।इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
क्या था मामला
ग्राम सभाओं में कराए गए पक्के कार्यों के भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों की तरफ से कई कई बार लिखित,मौखिक मांग बीडीओ, एपीओ को किया जाता रहा बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई,सरकार के 60:40 अनुपात का पालन भी नही किया जा रहा।भुगतान नहीं कराए जाने से कामगारों के सामने त्योहारों में काफी दिक्कत खड़ी हो गई है।
भ्रष्ट है ब्लॉक के अधिकारी
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह झब्बु ने कहा जिम्मेदारो के मनमाने रवैए के चलते आज यह स्तिथि पैदा हुई है,पक्के कार्यों का भुगतान नियम से स्वीकृत न होना मनमानापन को दर्शाता है।
बरेन्दा ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाया,का बिना कमीशन के कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।3-3साल से कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है।चेताया अगर जल्द ही कार्य संस्कृति में सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा ग्राम प्रधानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द नही किया गया तो हम लोग जिलामुख्यालय पर घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
एपीओ का नही उठा फोन

जब इसी विषय पर एपीओ विनय राय को फोन किया गया तो महोदय का फोन नही उठा,जब जिम्मेदारो की ये हालत है तो आप अंदाजा लगा सकते है कैसे राम भरोसे काम हो रहे है।
कौन कौन रहा मौजूद

ग्राम प्रधान सूबेदार यादव,अनिल यादव,राम भुवन राम,धर्मेंद्र यादव,राजबहादुर सिंह,अरविंद सिंह,मुकेश कनौजिया,अजीत यादव,वीरेंद्र यादव,कल्पनाथ यादव,राम सुधार यादव,भरत गुप्ता,सुदर्शन यादव,मुन्ना चौहान,रमेश यादव,रामप्रवेश यादव,नितेश गौड़,वकील राम आदि लोगो ने मौजूद रहकर विरोध दर्ज कराया।

Back to top button