रायपुर सरेआम शराब पीते 30 गिरफ्तार


रायपुर : राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह पुलिस ने कंट्री क्लब के पास सरेआम शराब पीते आरोपी विवेकानंद मूर्ति 38 वर्ष व चेलाराम देवांगन 42 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं आजाद चौक पुलिस ने आरोपी कमलेश टेम्बुलकर 41 वर्ष व हीरालाल साहू 36 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह खमतराई पुलिस ने आरोपी कमलेंद्र साव 55 वर्ष, पिंटू गुप्ता 31 वर्ष व विवेक साह 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं आमानाका पुलिस ने आरोपी संतोष गुप्ता 45 वर्ष, जागेश्वर धीवर 33 वर्ष, राजू निषाद 26 वर्ष, आसुतोष सिंह 23 वर्ष, शिव कुमार वैष्णव 45 वर्ष व सोनु कृपलानी 48 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं गंज पुलिस ने आरोपी हरी पटेल 35 वर्ष एवं टिकरापारा पुलिस ने आरोपी हिमांसु ताण्डी 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी शुभम यादव 25 वर्ष व श्रीकांत शर्मा 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं डीडीनगर पुलिस ने आरोपी सुनील पटले 29 वर्ष एवं गुढिय़ारी पुलिस ने आरोपी कोणाल निषाद 23 वर्ष, मोहन साहू 29 वर्ष, नंद किशोर वर्मा 41 वर्ष, नान्हु साहू 31 वर्ष व नोहर साहू 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं अभनपुर पुलिस ने आरोपी बेनीराम डहरिया 53 वर्ष, गोबरानवापारा पुलिस ने आरोपी भुवन साहू 50 वर्ष, नेवरा पुलिस ने आरोपी पुकेश्वर राव 20 वर्ष, माना पुलिस ने आरोपी समेश हलधर 29 वर्ष, विधानसभा पुलिस ने आरोपी मनेश कुमार साहू 56 वर्ष, अशोक कुमार 50 वर्ष व जितेन्द्र गिरी गोस्वामी 54 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह धरसींवा पुलिस ने आरोपी जीवन पारधी 52 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बंछोर

Back to top button