भोपाल : शिवराज सिंह सबसे बड़े कलाकार है,कांग्रेस ने उनके सामने एक कलाकार उतारा:- कमलनाथ


भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी गर्म जोशी में नजऱ आ रही है। चुनावी रणभूमि में बयानबाजी के तीर दोनों तरफ से ज़ोरो पर चल रहे है। वही पीसीसी चीफ़ कमलनाथ ने अपने बयान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ा कलाकार बताया ,उन्होंने शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह प्रदेश के सबसे बड़े कलाकार है। इसलिए कांग्रेस ने उनके सामने एक कलाकार को उतारा है। यह बात कमलनाथ ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से चर्चा में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है,तो शिवराज सिंह को सीएम के चेहरे के रूप में क्यों नहीं लांच कर रही?
पीसीसी चीफ़ कमलनाथ ( प्रेस वार्ता )
आप को बता दे कि कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमे सबकी नजऱ एक सीट पर है। वो है बुधनी। सीएम शिवराज सिंह चौहान का बुधनी गृह क्षेत्र है। वहीं कांग्रेस ने बुधनी से विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है,जो टीवी सीरियल में कलाकार है। रामायण में हनुमान का किऱदार निभा चुके है।
कौन है विक्रम मस्ताल
बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल एक टीवी कलाकार है। प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में हनुमान का किऱदार निभाया है। इसी साल नाकुलनाथ की मौजूदगी में मस्तान ने सिद्ध सिमरिया धाम में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इस बार उन्हें कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ मैदान में उतारा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि मध्य प्रदेश के चुनावी रणभूमि में कर्नाटक के बाद हनुमान जी कांग्रेस का कितना साथ देंगे।

Back to top button