इंदौर, दस लाख रुपए लाने से किया इनकार तो पीटा  

इंदौर : पीएचडी कर रही नवविवाहिता ने इंजीनियर पति और सास पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि दहेज में दस लाख रूपए नहीं लाने पर दोनों ने धमकाया और पीटा था। पीडि़ता ने लव मैरिज की थी इसलिए पहले वह सहती रही। जब ससुराल में मिलने आए तो पिता से आरोपियों ने अभद्रता की तोउसका सब्र टूट गया। वह अपने मायके लौट आई और राजेन्द्र नगर थाने पर एफआईआर दर्ज करा दी। पीडि़ता रोशनी गंधे है। रोशनी अपने माता-पिता के पास महू लौट गई और राजेन्द्र नगर थाने में आकर शिकायत दर्ज करा दी। पीडि़ता ने दिसम्बर 2022 में इंजीनियर मयंक गंधे निवासी धनवंतरी नगर से लव मैरिज की। वह उस दौरान पीएचडी कर रही थी। माता-पिता ने बेटी की पंसद मानकर सहमति दे दी। शादी के बाद वह महू से इंदौर ससुराल धनवंतरि नगर घर में बस गई। कुछ दिन बाद ही आरोपी मयंक और सास ज्योति ने कहा कि तुम्हारे परिवार ने कम दहेज दिया है और व्यवस्था करवाओ। रोशनी ने जवाब देते हुए कहा कि पापाने हैसियत के हिसाब से दहेज देकर धूमधाम से शादी की है। ससुरलवालों ने उसकी बात नहीं मानी और मायके से मिले जेवर तक छुड़ा लिए। इसी से झगड़ा बढ़ता चला गयौ। आए-दिन बहस और मारपीट होने लगी। लेकिन, वह इसलिए सहती रही कि उसने अपना जीवनसाथी खुद चुना था। पति और सास ने आगे धमकाया कि दस लाख रुपए लाकर दो, तभी साथ रखेंगे। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद पहली बार उसके माता-पिता उसे ससुराल वालों ने बेइज्जत किया। उनसे कहा कि आप लोगों ने बेटी को खलाी हाथ ही भेज दिया। हमारे यहां दहेज का रिवाज है। घटना से दुखी माता-पिता ने रोशनी के ससुराल में जानाब ंद कर दिया। इसके बाद पीछा छुड़ाने के लिए दोनों आरोपियों ने षडय़ंत्र रचा। अकेले रहने के बहाने मयंक ने पत्नी रोशनी से कहा कि हम अब यहां धनवंति नगर में नहीं रहेंगे। दोनों राजेंद्र नगर में शुभम रेसीडेंसी में किराए के मकान में रहेंगे। इसके बाद दोनों शुभम रेसीडेंसी में आ गए, लेकिन यहां आते ही पति ने तेवर बदल लिए।  

Back to top button